- नागपुर समाचार

१ जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस।

१ जून को मनाएंगे विश्व ब्राह्मण दिवस।

नागपुर। ब्राह्मण सेना द्वारा 1 जून को विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने की अपीन की है। भारत देश व विदेश में रह रहे ब्राह्मणों से ब्राह्मण सेना फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित मनीष त्रिवेदी ने पूरे भारत देश के ब्राह्मण संगठनों को अपील की है कि 1 जून को अब विश्व ब्राह्मण दिवस मनाए। 

ब्राह्मण समाज मे कई ब्राह्मणों ने देश विदेश में ऐसे कार्य किए है जो कि समाज को गौरव के शिखर पर पहुचा चुके है, ऐसे ही महानुभाव की याद में और उनसे ब्राह्मण समाज के युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन के ध्यान में रखते हुवे ब्राह्मण सेना ने समाज से अपील की है कि अब हर वर्ष 1 जून को ब्राह्मण दिवस मनाया जाएगा। 

कोरोना वैश्विक महामारी के कारण कई राज्यो में लाकडाउन लगा है ऐसे में बड़े आयोजन नही हो सकते परन्तु समाज घर पर ही पूजा हवन कर के ब्राह्मण दिवस का आयोजन किया जा सकता है। इस निर्णय में ब्राह्मण महिला सेना की अध्यक्षा श्रीमती जयमाला तिवारी ने ब्राह्मण महिलाओं से निवेदन किया है कि अब इस वर्ष से ब्राह्मण महिलायें भी ब्राह्मण दिवस मनाने हेतु आगे आकर आयोजन करें। 

कार्याध्यक्ष प्रतीक त्रिवेदी ने भी युवाओं से अपील की है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सम्मान पात्र रहा है और आगे भी रहेगा। ब्राह्मण दिवस 1 जून को मानकर हम सब युवाओ ने अपनी एकता का प्रदर्शन करना है। इस अवसर पर मनीषा पाठक, प्रवीण पांडे, सुषमा मिश्र, गौरव मिश्रा, विजय मोघे, रानु त्रिवेदी, सीमा तिवारी, युवा संगठक रानु तिवारी, वाड़ी अध्यक्ष राजू मिश्रा, दीपा पचौरी प्रमुखता से उपस्थित होकर इस आयोजन को हर वर्ष मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

copy protected content | NBP News