- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : सतरंजीपुरा में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मनाया गया जीत का जश्न

कृष्णा खोपड़े ने कहा, कांग्रेस जीरो पर हो गई आउट

नागपुर समाचार : पश्चिम बंगाल के साथ ही असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में सतरंजीपुरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. ढोल ताशों की धुन और पटाखों की आतिशबाजी के बीच महिलाओं ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर विजयोत्सव मनाया. नागरिक भी बड़ी संख्या में इस उत्सव में शामिल हुए.

खोपड़े ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कांग्रेस के चुनावी इतिहास काला अध्याय साबित हुआ जहां भाजपा ने ‘डबल सेंचुरी’ लगाई वही कांग्रेस ‘जीरो’ पर आउट हो गई. ममता की तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने सिरे से नकार दिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ बंगाल में विकास के माध्यम से ऐतिहासिक परिवर्तन निश्चित है.

कांग्रेस अपने झूठे वादों और परिवारवाद के चलते धीरे-धीरे देश में सिमटने की ओर बढ़ रही है. पिछले कुछ सालों से पश्चिम बंगाल घुसपैठ के चलते खून के आंसू रो रहा था.

ऐसे बंगाल को जालिम सरकार से मुक्ति दिलाते हुए खुशहाल करने का काम अब मोदी सरकार के नेतृत्व में भाजपा के जिम्मे है. पश्चिम बंगाल की बंपर जीत, असम की हैट्रिक, पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत के लिये वहां के नागरिकों के साथ ही कड़ी मेहनत करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई.