- Breaking News, खेलकुद , नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : छत्रपति शिवाजी महाराज राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुंबई उपनगर व शहर पहुंची फाइनल में, बालीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने समां बांधा

नागपूर समाचार : खेल और युवा सेवा निदेशालय, नागपुर विभाग; अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ विदर्भ और नागपुर ग्रामीण कबड्डी एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मुंबई उपनगर और पुरुष वर्ग में मुंबई शहर ने जीत दर्ज की. इससे पहले राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में कबड्डी मुकाबले देखने आये बालीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने समां बांधा. प्रतियोगिता के बाकी सेमीफाइनल और फाइनल मैच देर रात तक चले.

पुरुष वर्ग : अहिल्यानगर टीम को मिली हार पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में मुंबई शहर ने अहिल्यानगर को 30-26 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. इस मुकाबले में मुंबई शहर के पंकज मोहिते ने दमदार खेल दिखाते हुए टीम को बढ़त दिलाई. दूसरी ओर, अहिल्यानगर के अजित पवार ने भी शानदार प्रयास किए लेकिन उनकी टीम जीत से 4 अंक दूर रह गई. दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और आक्रामक खेल ने दर्शकों को रोमांचित किया. देर रात तक बाकी दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गये. इसके बाद पुरस्कार वितरित किये गये.

महिला वर्ग : करीबी मुकाबले में हारी पुणे टीम सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई उपनगर ने पुणे को बेहद करीबी मुकाबले में 23-21 से पराजित किया. मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मुंबई उपनगर की ओर से याशिका पुजारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. अंतिम मिनटों तक मुकाबला रोमांचक बना रहा. वहीं पुणे की ओर से हर्ष शेट्टी ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं