- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नागपुर पहुंचे अभिनेता रितेश देशमुख ने साझा किए फिल्म राजा ‘शिवाजी’ के अनुभव, जीवन संघर्ष और वीरता की कहानी

नागपुर समाचार : फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि राजा शिवाजी’ फिल्म हमारे राजा के जीवन संघर्ष और वीरता की कहानी है रितेश देशमुख ने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता का इतिहास ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट हैं और सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त, फरदीन खान सहित सारे बड़े अदाकारों ने इस फिल्म में काम करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया इस दौरान रितेश ने बताया कि सलमान खान ने खुद आगे आकर कहा कि उन्हें इस फिल्म में काम करना है. रितेश ने कहा कि वे (सलमान) मेरे भाई हैं. जियो स्टूडियोज एवं मुंबई फिल्म कंपनी की ‘ राजा शिवाजी ‘बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

वीकेंड में यह फिल्म 37 करोड रुपए की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है. इसी बीच सोमवार को फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम के तहत रितेश देशमुख नागपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने होटल सेंटर पॉइंट में पत्रकारों से संवाद साधते हुए यह बात कही पत्रकारों से बात करते हुए रितेश देशमुख ने फिल्म की सफलता, अपने अनुभव और दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार के बारे में विस्तार से बातें कीं. ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर शानदार शुरुआत करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है.

फिल्म को पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म को पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकेंड पर भी इसकी रफ्तार बनी हुई है. मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अहम मानी जा रही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच ऐतिहासिक विषयों को लेकर रुचि पैदा की है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह भव्य फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही बल्कि महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक भावनात्मक भावनात्मक उत्सव बन गई है. इस फिल्म को मराठी के साथ साथ हिंदी दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और क्रिटिक्स की तरफ से भी सराहना की जा रही है.