- नागपुर समाचार

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने शिक्षक दिन पर झुग्गी के बच्चों को बाटी शिक्षा सामग्री।

नागपुर:- आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिन के उपलक्ष्य में ओमकार नगर रिंग रोड स्थित झुग्गी के बच्चों को शिक्षा सामग्री बाटी गई और बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया गया। कोरोना की वजह से कई सारे त्योहार अधूरे रह गए हैं, वहीं आज शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) का भी जोश थोड़ा फीका है, परंतु संस्था ने हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के दिन टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन हर विद्यार्थी अपने शिक्षक को अपने तरीके से प्यार औऱ सम्मान जाहिर करते हैं।

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों ने ओमकार नगर रिंगरोड स्थित झुग्गी के जरूरत मन्द बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। शिक्षण सामग्री वितरण एवं सत्कार कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक एवं सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी, संस्था की सदस्य सौ शिल्पा तिवारी, सौ स्मिता दुबे, राहुल शर्मा उपस्थित थे।

सौ. शिल्पा तिवारी और सौ. स्मिता दुबे ने श्रीमती ज्योति द्विवेदी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

54 thoughts on “आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने शिक्षक दिन पर झुग्गी के बच्चों को बाटी शिक्षा सामग्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *