- सामाजिक 

श्रीमति ज्योति द्विवेदी जी को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की जिला अध्यक्ष नागपुर महिला मोर्चा के दायित्व सौंपा।

नागपुर:- राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा में महाराष्ट्र प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीमती ज्योती द्विवेदी जी को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की जिला अध्यक्ष नागपुर महिला मोर्चा, महाराष्ट्र का पद दिया गया है। नागपुर में कई वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक स्तर पर ज्योतीजी कार्य कर रही है। देश में सबसे विशाल 24 राज्यो में कार्यरत युवा ब्राह्मण संगठन जिसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है एवम प्राइड ऑफ इंडिया 2018 अवार्ड से सम्मानित राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमति नम्रता पाठक जी पत्नी माननीय कानून मन्त्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एवं माननीय राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमति प्रेमा अवस्थी जी पत्नी पूर्व विधायक के अनुमोदन पर श्रीमति ज्योति द्विवेदी जी को जिला अध्यक्ष नागपुर महिला मोर्चा महाराष्ट्र के पद पर मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडे एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महिला मोर्चा संध्या त्रिपाठी एवं सभा के सभी पदाधिकारियों ने ज्योतीजी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *