- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का नागपुर दौरा हुआ रद्द, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हुआ फैसला

नागपुर समाचार : नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के पहुंचने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होने के बाद पार्टी अध्यक्ष जी पी नड्डा का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अब भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज नागपुर में होने वाले नमो युवा महा सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और युवाओं को संबोधित करेंगी।  

नागपुर विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासकीय भवन में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में शामिल होने वाले थे, लेकिन नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होने से जेपी नड्डा का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *