- धार्मिक , नागपुर समाचार

ब्राम्हण सेना द्वारा बेना नगर वाडी में नौ दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप का समापन एवं महाप्रासाद सम्पन्न।

नागपुर: वाडी स्थित ब्राम्हण सेना की ओर से 17 फरवरी 2021 सुबह से 25 फरवरी 2021 तक बेना नगर हनुमान मंदिर वाडी, नागपुर में महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन ब्राम्हण सेना अध्यक्ष राजू मिश्रा परिवार के ओर से किया गया।
17 फरवरी से नौ दिनों तक लगातार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया गुरुवार 25 फरवरी को पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। पूर्णाहुति के उपरांत भव्य महाप्रसाद का आयोजन शाम 5 बजे से 9 बजे तक किया गया । कोरोना महामारी को देखते हुए सभी नियमो का पालन इस आयोजन में किया 2 गज की दूरी रखी गई सैनिटाइजर की व्यवस्था ब्राम्हण सेना द्वारा की गई।
समाज के सभी वर्ग की जनता ने महाप्रसाद ग्रहण कर बाबा भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन ब्राम्हण सेना अध्यक्ष राजू मिश्रा द्वारा ब्राम्हण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनीष त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में प्रतीक त्रिवेदी, बिरजू पांडे, विजय तिवारी, शैलेन्द्र अवस्थी, संगीता मिश्रा, निर्मला मिश्रा, तमन्ना मिश्रा, श्रेया तिवारी, हिमांशु तिवारी, सरिता शुक्ला, नीता शुक्ला, कांति शुक्ला, अरविंद तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, प्रियंका तिवारी, अंजू भगत, रंजन भगत, पंडित विजय मिश्रा, अन्वेषा शुक्ला आदि का सहयोग मिला। महाप्रासाद एवं पूर्णाहुति के दिन श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने मंदिर में दर्शन कर भोलेनाथजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *