- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर द्वारा वसंतोत्सव मनाया गया

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ,नागपुर की शाखा द्वारा बसंतोत्सव दिनाँक 27 जनवरी को मनाया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र धारणा अवस्थी जी नें सभी को गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की बधाई देकर अभी नवीन रजिस्टर हुई आशीर्वाद नागरी पत् सहकारी संस्था मर्या. नागपुर जो कि लकड़गंज में स्थित है उनके कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी तथा भविष्य में उन्हें सही दिशा में कार्य करने के लियॆ सलाह मशविरा देने का आश्वासन दिया।

हमारे मंच की जानव्ही शर्मा संस्था से जुड़ी हुई है उन्होंने बैंक के ब्याज और अन्य जानकारी प्रदान की। प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे नें कर्मचारियों को ईमानदार होने पर जोर दिया। रेखा मिश्रा नें संस्था के बारे में लोगो को जानकारी देने के लियॆ विज्ञापन करने के लियॆ कहा।

सभी बहनों नें सरस्वती माता की पूजा की। कार्यक्रम में धारणा अवस्थी, रेखा पांडे, शैलजा मिश्रा, रेखा मिश्रा, सीमा वानखेड़े, लीना हेजिब, जानव्ही शर्मा तथा संस्था के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी लोगो नें जलपान ग्रहण किया और सहकारी संस्था के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी नें वसंत पंचमी की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *