- नागपुर समाचार, स्वास्थ 

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को किया सम्मानित

 

नागपुर। जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो वह डॉक्टर के पास ही जाता है, क्योंकि डॉक्टर ही लोगों को गंभीर व खतरनाक बीमारियों से बचाते है। इस वैश्विक महामारी कोरोना कालावधि में डॉक्टरों के द्वारा जो सेवा कार्य किया उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। डॉक्टरों ने अपने कर्तव्य का निष्ठापुर्वक पालन करते हुये अपनी जान की परवाह किए बिना मुश्किल भरे वक्त में अभूतपूर्व कार्य किया।

इस कोरोना कालावधी में सेवा कार्य करते हुए कई डॉक्टरों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। कई डॉक्टर्स इस गंभीर बीमारी से ग्रसित भी हुए और अपने आप को स्वस्थ करने के उपरांत फिर अपनी सेवा में लग गए, ईसीलिये डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है।

भगवान महावीर चितेंश्वर वार्ड (मध्य नागपुर) के द्वारा डॉक्टरों के द्वारा किए गए सेवा कार्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘कोविड योध्दा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। डॉ. श्रीकांत पोटे, डॉ. संतोष मोदी, डॉ. सुधा मोदी, डॉ. सुरेश चाडंक इन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल ओर पुक्ष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य विधायक गिरीश व्यास, भाजपा मध्य नागपुर के अध्यक्ष किशोर पलांदुरकर, नागपुर महानगर आरोग्य सभापति संजय महाजन, नगरसेविका वंदना यगंटवार, दशरथ मस्के, बाला पळसापुरे, प्रकाश शेडें प्रमुखता से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *