- नागपुर समाचार, सामाजिक 

*राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा कोविड 19 में विश्व कल्याण के लिए गौ माता को खिलाया रोटी के साथ गुड़ व तिल*

दिनांक 30 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के आह्वान पर संगठन की टीम द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता को रोटी के साथ गुड़ व तिल खिलाया गया। संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है और गाय की सेवा कर प्रार्थना करने से हमारी प्रार्थना सीधे परमेश्वर तक जाती है।

उनके इस उपक्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभी धींग व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अलका शुक्ला, ह्यूमन राइट सेल महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रद्धा शुक्ला, मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष विवेक पांडे, नंदिता चौबे, ज्योति तिवारी, भावना सिरोटिया, सपना शर्मा, नीना बुधौलिया, कुसुम चौहान, स्पर्श, सुनीता मांजरे, सुनन्दा भट्ट,रीना सलूजा, प्रियंका कांडा, उर्मिला सिंह, अरुणा दुबे आदि महिला शक्तियो ने अपनी भागीदारी निभाई व प्रार्थना की परमात्मा सम्पूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *