नागपुर समाचार : भाजपा की नगरसेविका लक्ष्मी ओमप्रकाश यादव ने लक्ष्मीनगर जोन सभापति पद का तथा धनश्री देशपांडे ने धरमपेठ जोन सभापति पद का कार्यभार संबंधित जोन कार्यालयों में ग्रहण किया। जोन कार्यालयों में आयोजित पदग्रहण समारोह में महापौर नीता ठाकरे ने दोनों नवनियुक्त जोन सभापतियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद माया इवनाते, सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, राज्य सफाई कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष सतीश डागोर, पूर्व महापौर नंदा जिचकार, पूर्व महापौर वसुंधरा मसूरकर सहित कई नगरसेवक-नगरसेविकाएं उपस्थित थे। कुछ दिनों पूर्व ही जोन सभापतियों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हुई थी। लक्ष्मी यादव प्रभाग क्रमांक १६ (ब) से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने मनपा के लक्ष्मीनगर जोन क्रमांक १ कार्यालय में आयोजित समारोह में सभापति पद का कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर मुन्ना यादव, नगरसेवक दिलीप दिवे, पूर्व नगरसेवक किशोर वानखेड़े, पूर्व नगरसेवक रमेश सिंगारे सहित सहायक आयुक्त धनंजय जाधव तथा विभिन्न दलों के नगरसेवक उपस्थित थे। धनश्री देशपांडे ने धरमपेठ जोन क्रमांक २ कार्यालय में आयोजित समारोह में सभापति पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे प्रभाग क्रमांक १५ (क) से निर्वाचित हैं।
इस अवसर पर नगरसेविका साधना बरडे, क्रीड़ा विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड़, मनपा की गलिच्छ बस्ती निर्मूलन व घरबांधणी विशेष समिति की सभापति रुतिका मसराम, जयप्रकाश गुप्ता, नगरसेवक अभिजीत प्रभूकांत झा, नगरसेवक विनय दाणी, नगरसेवक सुनील हिरणवार, नगरसेवक विनोद कन्हेरे, नगरसेवक विनोद बघेल, नगरसेविका पूजा पाठक सहित सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




