- Breaking News, आंदोलन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : युवक कांग्रेस ने जलाया भोंदू बाबा धीरेंद्र शास्त्री पुतला

नागपुर समाचार : छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में दिए गए आपत्तिजनक बयान के कारण नागपुर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसके विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से तीव्र आंदोलन किया गया।

रेशीमबाग मैदान में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही थी। इसी दौरान उनके बयान के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान यह कहा था कि, “छत्रपति शिवाजी महाराज लगातार युद्ध करते-करते थक गए थे और उन्होंने अपना राजपाट समर्थ रामदास स्वामी के चरणों में रख दिया।” इस बयान के बाद शिवप्रेमियों और विभिन्न संगठनों में तीव्र नाराजगी फैल गई। बढ़ते विवाद के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने इस बयान के लिए माफी भी मांगी।

इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सागर सतीश चव्हाण, सचिव डॉ. मेहुल अडवाणी, नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी ओबीसी सेल के महासचिव अभिजीत ठाकरे, अतुल काका नाईक तथा मध्य नागपुर युवा कांग्रेस के आयुष राऊत, अमन लुटे, गोविंदा आजणकर, आयुष गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

आंदोलनकारियों ने “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था, हालांकि स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

इस पूरी घटना के कारण नागपुर शहर का राजनीतिक और सामाजिक वातावरण गरमा गया है, और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीव्र प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।