चंद्रपुर समाचार : सेल्फी के चक्कर में चार दोस्तों की जान पर बन आई। यह चौंकाने वाली घटना चंद्रपुर जिले के नागभीड स्थित घोड़ाज़ारी झील में घटी है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में चार दोस्त झील में डूबने से मौत हो गई। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में सनसनी मच गई है। सभी के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
घटना चंद्रपुर जिले के नागभीड तहसील के घोड़ाज़ारी सिंचाई तालाब क्षेत्र में हुई। मृतक युवकों की पहचान मनीष श्रीरामे (उम्र 26 वर्ष), धीरज जादेन (उम्र 27 वर्ष), संकेत मोदक (उम्र 25 वर्ष) और चेतन मंडाडे (उम्र 17 वर्ष) के रूप में की गई है।
वरोरा तहसील के शेगांव से 8 युवक यहां घूमने आए थे। इनमें से एक युवक झील क्षेत्र में सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेने के दौरान वह पूल में फिसल गए। अपने दोस्त को झील में गिरता देख ये तीनों दोस्त भी झील में कूद गये। अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरे 3 अन्य युवक भी डूब गए।
वहां मौजुद अन्य लोगों ने इसबात की जानकारी पुलिस और बचाव टीम को दी। स्थानीय पुलिस और आपदा राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद इन युवकों के शवों को बाहर निकाला गया।