- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : गणधाराचार्य कुंथुसागरजी गुरुदेव का हीरक महोसत्व

नागपुर : गणधराचार्य कुंथुसागरजी गुरुदेव के 75 में प्रवेश करने पर हीरक महोत्सव का आयोजन किया हैं. गणधराचार्य कुंथुसागरजी गुरुदेव के शिष्य आचार्यश्री कनकनंदीजी गुरुदेव, आचार्यश्री पदमनंदीजी गुरुदेव, आचार्यश्री देवनंदीजी गुरुदेव, आचार्यश्री गुणधरनंदीजी गुरुदेव, आचार्यश्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव आदि सभी आचार्यों, शिष्यों द्वारा 30 दिसंबर को वर्चुअल मनाया जा रहा हैं.

इस हीरक महोसव में सभी मंडल की क्या भूमिका, मंडल को क्या करना हैं, किस प्रकार सातिशय पूण्य कमाना हैं, कैसे सम्मिलित होना हैं, कैसे घर बैठे विश्व प्रसिद्ध होना हैं, जानने, सुनने, समझने के लिए सभी युवा मंडल, महिला मंडल की वर्चुअल सभा का आयोजन रविवार 6 दिसंबर को दोपहर 2:15 बजे किया है. सभी महिला मंडल, युवा मंडल से सभा में उपस्थित होने की अपील श्री धर्मतीर्थ विकास समिति के प्रवक्ता नितिन नखाते ने की हैं. अधिक जानकारी के लिये नितिन नखाते से संपर्क कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *