- नागपुर समाचार

शरद पूर्णिमा के रंग, मनाए हमारे संग संस्था ने मनाई शरद पूर्णिमा ( कोजागिरी पूर्णिमा)

नागपुर:- आदर्श बहुउद्देशिय् संस्था द्वारा कोजागिरी (शरद पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर विष्णुजी की रसोई में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण खेल, संगीत, नृत्य, रात का खाना और ढेर सारी मस्ती थी। संस्था की महिलाएं परिवार और बच्चों के साथ समारोह में शामिल हुई सभी ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया, बच्चों का उत्साह देखने लायक था। सभी विजेताओ को आकर्षक उपहार और विभिन्न शीर्षक दिये गए।

   

         कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि तिरपुड़े शामिल हुईं। डॉ. रश्मि तिरपूडे, समाजसेवक आशीष पांडे, प्रदीप सिंह, गौरव मिश्रा, अनुदिता दास, सुविधि जैस्वाल इनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बहुउद्देशिय् संस्था की संस्थापक तथा सचिव ज्योती द्विवेदी एव्ं सदस्य अनुदिता दास इन्होंने किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अनुदिता दास तथा आभार प्रदर्शन राहुलप्रसाद शर्मा इन्होंने किया। कार्यक्रम में कौशिकी द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी ज्वाला मालवार, कुणाल मालवार, अश्विनी दुरगकर, आदर्श खोब्रागड़े, सरला पांडे एव्ं अन्य उपस्थित हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *