- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : भाजपा युवा मोर्चा आग बबूला, जलाया पुतला

भाजपा युवा मोर्चा आग बबूला, जलाया पुतला

नागपुर समाचार : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा की युवा मोर्चा शंकर नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेवायएम की प्रदेश महासचिव शिवानी दाणी की अगुवाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया।

दाणी ने कहा कि, जिसे भारत के इतिहास के बारे में कुछ नहीं पता। वह लगातार सावरकर के बारे में बयान बाजी कर रहा है। हमारे देश में सावरकर का बिना इतिहास जाने बोलने का फैशन हो गया है। कांग्रेस नेता को आने वाले समय में इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

क्या कहा था राहुल गांधी ने? : राहुल गांधी ने कहा था कि, संघ और सावकरकर ने अंग्रेजों की मदद की। सावरकर को अंग्रेजों से पैसा मिल रहा था। राहुल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वर्तमान में राहुल की यात्रा कर्नाटक में पहुंची हुई है। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पीएफआई को लेकर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *