- नागपुर समाचार

आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव संस्था ने भारतीय सैनिकों को किया सम्मानित।

नागपुर:- सोमवार १५ अगस्त भारत देश के ७५ वे स्वतंत्रता दिन के उपलक्ष्य में आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव श्री बालाजी सभाग्रुह, सुयोग नगर में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय थल सेना के सैनिकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया एव्ं महिला अथिति जिन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत और परिश्रम किया ऐसी बहनो का स्वागत और सत्कार किया गया कार्यक्रम में तीस से ज्यादा बच्चों ने राष्ट्र गान पर भाग लिया कुछ महिलाओं ने राष्ट्रीय गीत और स्वागत गीत हमारे सैनिक भाईयो के लिए समर्पण भाव से प्रस्तुत किए, कुछ महिलाओं ने देश के लिए कविता बोली जिनका मन रो पड़ा सभी बच्चों का स्वागत सत्कार किया गया।

हमारे फौजी भाईयों ने भाषण में कहा कि समय का सही उपयोग करे, आजादी के हिस्सेदार हम सब भारतीय नागरिक है देश भक्त आजादी को सभांलना वो बहुत जरूरी है, आजादी के विषय पर चर्चा अथितियो द्वारा की गई। सभी भारतीय महिलाओं की जयजयकार हुई हम माँ ही बच्चों के लिए त्याग करती और बच्चों को देश की सेवा के लिए समर्पण कर दीया नौजवान ने जान दी। आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचीव ज्योती द्विवेदी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को धन्यवाद🙏💕 बोला मंच संचालन शिल्पा तिवारी और आर. पी. शर्मा, कोशिश की द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे हांल पुरा भरा हुआ था। भारतीय सैनिको द्वारा केक काटकर ७५ वा स्वतंत्रता दिन मनाया गया, चौकलेट, लड्डू चूड़े , बाटे गये सभी ने मस्ती की और कार्यक्रम के अंत में सभी को मन आंनदमय होगया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप कैप्टन सुरेशप्रसाद मिश्र पुर्व थल सेना अधिकारी और वांशनारायन सिंह, श्री सूबेदार मोहम्मद मुस्तफा, हवलदार रामायणप्रसाद दुबे, श्री प्रदीप सिंह इन सभी पुर्व थल सेना अधिकारीओं का सम्मान संस्था द्वारा किया गया।
अतिथि के रूप में सोनाली अरोरा, सविता आसावा, दिप्ती चाचरा, निना वानखेडे, स्वाति वंजारी, शिल्पा शाहीर उपस्थित थे।


कार्यक्रम में आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी एवं संस्था की मंजुला यादव, कौशिकी द्विवेदी, अनघा मेश्राम, शिल्पा तिवारी, प्रार्थना द्विवेदी, पल्लवी जोशी, स्मिता दुबे, रेवती साहू, बबीता अवस्थी, रंजना तायवाडे, प्रतिभा तिवारी, राजश्री उपाध्याय, सुरेखा वासनिक, ज्योती कारेमोरे, पार्थ जोशी, आदर्श द्विवेदी, टिंकू मेश्राम आदी उपस्थित थे।

संस्था के आयुष प्रमोद, भूमिका मुथल, भाग्यश्री, अनुषा, पार्थ, निधि, सिमरन, अनुष्का, यश, सादिया फातिमा, चेतना देसाई, रसिका, अफ़रोज़, राजश्री उपाध्याय, सुरेखा वासनिक, ज्योती कारेमोरे इन्होंने देशभक्ति गीत, कविता, तथा नृत्य की प्रस्तुति कर सभी सत्कार मूर्ति एवं अतिथियों का मन मोहलीया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *