- नागपुर समाचार, सामाजिक 

धरती बचाओ पेड़ लगाओ।

धरती बचाओ पेड़ लगाओ

नागपुर:- आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था की ओर से हर साल की तरह इस बार भी संस्था की सचीव मा. ज्योति द्विवेदी जी के माध्यम से सभी संस्था के जिम्मेदार सदस्य को पौधा देकर पौधे लगाने का कार्य किया गया। पेड़ लगाना अनिवार्य है वृक्षारोपण को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था कि ओर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम जगह-जगह, बस्ती-बस्ती में किया जा रहा हैं। संस्था की शाखाएँ द्वारा हर जगह पेड़ लगाया जाऐ ऐसा अभियान शुरू किया गया है। इस वर्ष अब तक १५० से अधिक पेड लगाए गए हैं और ५०० से ज्यादा पेड़ बाटे गए।


ओमकार नगर शिव मंदिर, गणेश मंदिर, शितला माता मंदिर, उदय नगर, नंदनवन, वाठोडा तारोड़ी, बेसा, खामला, महालक्ष्मी नगर, अमर नगर ऐसे कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। संस्था के सभी सदस्य पेड़ लगा रहे हैं। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाया जाऐ ऐसी अपील की गई है। संस्था की मीना तिवारी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनघा मेश्राम, सनी तिवारी तथा वाथोडा के सभी नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *