- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : डिवाइडर से टकराई कार, नीचे गिरी, WCL कर्मचारी की मौत

डिवाइडर से टकराई कार, नीचे गिरी, आग लगी, WCL कर्मचारी की मौत

नागपूर समाचार : नागपुर – उमरेड हाईवे पर देर रात एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के नीचे गिर गई और जैसे ही कार सड़क के नीचे गिरी कार में आग लग गई और ड्राइवर की जगह पर ही मौत हो गई।

नागपुर के उमरेड स्थित वेकोलि में अशोक महादेव राऊत कार्यरत थे जिनकी उम्र 50 वर्ष थी, ये कार नंबर एम.एच.-31-ई.ए.-4395 से नागपुर आ रहे थे तभी कार की रफ्तार ज्यादा होने से अशोक का कार पर से नियंत्रण छूट गया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरे छोर पर सड़क से नीचे जा गिरी। कार गिरते ही उसमें आग लग गई। राहगीरों की मदद से लोगों ने कार चालक अशोक को बाहर निकाला।

मामले की जानकारी पांचगांव पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चालक अशोक राऊत को ग्रामीण अस्पताल, कुही रवाना किया गया‌। जहां प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *