- नागपुर समाचार

सोशल मीडिया पर बढते अपराध चिंताजनक : अमित दुबे

सोशल मीडिया पर बढते अपराध चिंताजनक : अमित दुबे

राकांपा मीडिया सेल ने साईबर सेल को सौपा ज्ञापन

नागपुर /  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सोशल मीडिया पर निरंतर बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए क्राइम ब्रांच बिल्डिंग मे साइबर पुलिस स्टेशन नागपुर शहर के सहायक पुलिस निरीक्षक केशव वाघ को ज्ञापन सौंपा।

 

जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने सहायक पुलिस निरीक्षक वाघ को बताया की पिछले कुछ वर्षों से सोशल मीडिया पर (फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर) प्लेटफार्म पर निरंतर साईबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ठगबाज दिमागी तौर पर बहुत ही शातिर व चालक होते है, वे कोई भी पुख्ता सबूत नही छोड़ते है। नागरिक कई बार पुलिस मे शिकायत नही करते इसका फायदा ऐसे अपराध करने वाले गिरोह को मिलता है। जिससे उनके हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जाते है।

इसलिये इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो और ऐसे ठगबाजो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर इन्हे गिरफ्तार किया जाए। सौपे गये ज्ञापन की समस्त मांगो को पुरा करने का आश्वासन सहायक पोलिस निरीक्षिक वाघ ने जिलाध्यक्ष अमित दुबे को दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता गुर्प्रित सिंग चंडोक, बलजीत सिंग ढिल्लन, निखिल कोचे, मनोज पौनिकर, सुनील लव्हात्रे, विजय गोखले उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *