- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : पश्चिम बंगाल की जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, बांटी झालमुड़ी

नागपुर समाचार : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी इन 3 राज्यों – के विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद शहर भाजपा में खुशी व – उत्साह की लहर दौड़ गई. खासकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की करारी हार के बाद भाजपा खेमे में खुशियां – मनाई जा रही हैं.

शहर अध्यक्ष दयाशंकर – तिवारी के नेतृत्व में धंतेली स्थित भाजपा – कार्यालय में दोपहर के रुझान के बाद से ही कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे. दोपहर 3-4 बजे के दौरान तो कार्यकर्ताओं ने विजयोत्सव मनाना शुरू कर दिया. पार्टी के झंडे लहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए गए. ढोल-ताशों की धुन पर महिला कार्यकर्ताओं ने फुगड़ी खेलकर अपनी खुशी जाहिर की.

वहीं कार्यकर्ता हाथ में झंडा लिये डांस करते नजर आए. जमकर पटाखे फोड़े गए व आतिशबाजी की गई. इस दौरान महापौर नीता ठाकरे, विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, महामंत्री श्रीकांत आगलावे, संदीप जाधव, रितेश गावंडे, मनीषा धावड़े, विष्णु चांगदे, बाल्या बोरकर, मिलिंद माने, सचिन करारे, श्रीकांत देशपांडे, जयप्रकाश गुप्ता, अर्चना डेहनकर, चेतना टांक, गजेन्द्र पांडे सहित मंडलों के अध्यक्ष, नगरसेवक और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से परिसर गूंज उठा.

जंगल राज का अंत, जनमत की जीत दयाशंकर तिवारी ने कहा कि आज एक अद्भुत और स्वर्णिम संयोग बना है. पूरा देश ‘वंदे मातरम्’ इस राष्ट्रभक्ति गीत के 150 वर्ष मना रहा है और इसी गीत के जनक महान साहित्यकार बंकिमचंद्र के बंगाल में ‘वंदे मातरम्’ का सच्चे अर्थों में उद्घोष करने वालों के हाथ में जनता ने सत्ता सौंप दी है. बंगाल में ममता का ‘जंगल राज’ अब समाप्त हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से वहां एक मजबूत राष्ट्रवादी प्रशासन की स्थापना हो रही है.

तमिलनाडु में सनातन परंपरा का अपमान करने वालों और सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, जबकि असम में विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा को समर्थन दिया है. हम जनता द्वारा दिए गए इस महान जनादेश का पूर्ण सम्मान करते हैं. ‘जनता जनार्दन’ हमेशा विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है, यह इन परिणामों से स्पष्ट हो गया है. आम नागरिक विकास की राजनीति और राष्ट्रवादी विचारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहता है.