- नागपुर समाचार

शिक्षा से लोगों के जीवन में फैलाएंगे प्रकाश : डॉ. रोटेले

महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट, अयोध्या की तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय वार्षिक बैठक नागपुर में संपन्न

नागपुर :   हम इक्कठा हो गए तो देश की सूरत बदलेंगे। महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट अयोध्या से शिक्षा की अल्लख हम सारे राष्ट्र में फैलाएंगे। क्षत्रिय योद्धा हैं इस लिए हर कौम का हमपर विश्वास है। हम भी छत्तीस कौम को लेकर राष्ट्र के हर जाति और धर्म के व्यक्ति के जीवन में प्रकाश फैलाने का कार्य करेंगे। यह उदगार महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट, ‘अयोध्या’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंदन सिंह रोटेले ने व्यक्त किए।

 

वे महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट, ‘अयोध्या’ की नागपुर में संपन्न हुई तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय वार्षिक बैठक में अध्यक्षीय संबोधन में बोल रहे थे। डॉ. रोटेले ने कहा की ट्रस्ट ने बहुत ही कम समय में काफी उपलब्धियां हासिल की है जिसमे शेगांव में महाराणा भवन, धर्मशाला निर्माण, अयोध्या में भवन और संग्रहालय, झारखंड में भवन का निर्माण बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमरीश सिंह एवं प्रशासक डी. पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की ट्रस्ट की बागडोर कर्मठ व्यक्ति के हाथ में है। राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पण भाव से डॉ. रोटेले जी के शिक्षा के पैगाम को लेकर चलना होगा। तभी क्षत्रिय बंधुओं के साथ समाज के विविध कौम का भला हों पाएगा। शिक्षा हमे उन्नति के मार्ग में ले जाती है और एकता के सूत्र में पिरोती है।

समग्र बौद्धिक राष्ट्र उत्थान दिन के रूप में हुवा आयोजन ओयो टाऊन हाऊस होटल, गणेशपेठ, नागपुर में किया गया। बैठक में देश के अयोध्या, जयपुर, बरेली, सूरत, मुंबई, बिहार, झारखंड जैसे विभिन्न प्रदेशों से पदाधिकारिगण व ट्रस्टी उपस्थित हुए। विशेष रूप से ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमरीश सिंह (अयोध्या), प्रशासक डी. पी. सिंह (अयोध्या), आर. डी. सिंह (अयोध्या), राजेश सिंह (अयोध्या), हरीश सिंह (बरेली), भीमसिंह (सुल्तानपुर), ट्रस्ट के डायरेक्टर केदारसिंह रोटेले, श्रीमती रीता सिंह, राकेश सिंह (मुंबई), प्रवीण सिंह बाघावास (राजस्थान),

श्रीमती किरण रोटेले, कु. काजोल रोटेले, राकेश सिंह (हरियाणा), डॉ. सूरज युवतीकर, डॉ. दर्शना युवतीकर (अमरावती), भागवतसिंह खंगार (नागपुर), डॉ. नारायणसिंह राजपूत, महाराणा टाइम्स के ललित सिंह बाच्छिल, विवेकसिंह बाच्छिल (भंडारा), प्रो अमोल रोटेले, प्रतीक सिंह, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा और चिमूर की प्राचार्य डॉ.सरला शनवारे, डॉ.शुभांगी वडसकर उपस्थित थी। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन भी भव्यता के साथ मनाया गया। ट्रस्टियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नंदकिशोर भगत, डॉ. चंदू पाटिल, डॉ. मधुकर निकम, डॉ. हेमंत देशमुख, दिलीप पटले, डॉ विनोद क्षीरसागर, इंद्रजीत आमटे, पंकज ठाकरे, प्रफुल्ल आप्टे, डॉ चंद्रशेखर मालविया, डॉ.नरेश कोलते, ममता निगम, डॉ. बंसोड, डॉ. झाड़े, डॉ.खंगार, प्रो. मिलमिले, प्रो. कुमरे, अजय पेद्दुलवार, डॉ.विजय तुपे, डॉ. सुलोक रघुवंशी, डॉ.कल्पना जामगड़े, डॉ.नगरगोजे, समाज कल्याण विभाग के पूर्व विभागीय आयुक्त माधव झोड़ आदि उपस्थित थे।
संचालन डॉ.आरती पवार ने किया। आभार प्रदर्शन ट्रस्ट के डायरेक्टर केदारसिंह रोटेले ने किया तथा प्रास्ताविक हर्ष यादव ने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *