- धार्मिक , नागपुर समाचार

सनातन धर्म संस्कार सेवा संस्थान की ओर से फलाहार वितरण।

NBP NEWS 24,

11 MARCH 2021.

नागपुर:- सनातन धर्म संस्कार सेवा संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ओंकार नगर,हावरा पेठ स्थित शिव मंदिर में प्रातः के समय भगवान शिव की आराधना की गई।

पूजा के उपरान्त शिव मंदिर में आये हुए भक्तो को फलाहार वितरित किया गया। फलाहार में साबुदाना एवं केले का प्रसाद वितरित किया गया सभी भक्तों ने प्रसाद का लाभ उठाया। कोरोन की वजह से मन्दिर में ज्यादा भिड़ नहीं हुई हम सभी भक्त जनो ने कानून का पालन करते हुए महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सम्पन्न किया।

                  सनातन धर्म संस्कार सेवा संस्थान के सदस्य राजेश यादव, देवेंद्र यादव, रमेश यादव मजब यादव, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा इन्होंने 335 दर्ज़न केले का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म संस्कार सेवा संस्थान की शहर उपाध्यक्ष सौ.भाग्यलता तलखंडे और संस्थान की विदर्भ अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्बिवेदीजी ने किया। कार्यक्रम में राधिका वेखंडे,ज्योति उगले एवं परिसर के सभी भक्त जन आदि उपस्थित थे।