- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ, संत्रानगरी

नागपुर : अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के अध्यक्ष पं.श्री विजय शुक्ला जी का नागपुर में आगमन

संस्था ब्राम्हण समाज को एकत्रित कर ब्राम्हण समाज को रोजगार एवं शिक्षा प्रदान करना चाहती है

नागपुर : अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के अध्यक्ष पं.श्री विजय शुक्लाजी का आज रविवार 20 दिसंबर सुबह नागपुर शहर में आगमन हुआ। संस्था के पदाधिकारियों ने उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। अपने गंतव्य पर पहुचकर अध्यक्ष महोदय ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ संस्था के विषय में चर्चा की।

दोपहर भोजन के उपरांत संस्था की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारी अध्यक्ष महोदय से मीलने कीराना ओली इतवारी स्थित माहेश्वरी भवन पहुचे। दोपहर को हुई बैठक में संस्था के अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी ने संस्था के कार्यो के प्रति सभी पदाधिकारियों और पत्रकारों को अवगत कराया। पत्रकारों के सवालों का बड़े ही सरल अंदाज में उत्तर दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमारी संस्था ब्राम्हण समाज को एकत्रित कर ब्राम्हण समाज को रोजगार एवं शिक्षा प्रदान करना चाहती है।

अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान हर राज्य, हर शहर, हर गांव के हर क्षेत्र में ब्राम्हणो के उत्थान के प्रति किस तरह समर्पित रहेगी इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने पत्रकारों को दी। संस्था के भविष्य के कार्यों के विषय मे विस्तृत जानकारी अध्यक्ष जी सभी उपस्थित पदाधिकारियों को दी। सभा में अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. पांडे जी समांचिन्ह देकर सत्कार किया गया एवं नागपुर के अधिकारियों द्वारा श्री विजय शुक्लाजी का स्वागत किया गया।

सभा में अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.पांडे, जिला अध्यक्ष त्रयम्बकेश्वर दुबे, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राज मिश्रा, जिला संगठन मंत्री श्री राहुल शर्मा, श्री संतोष तिवारी, श्री एस.पी. गिरीश महाराज, श्री नारायण हरियानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *