- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर : श्री परशुराम गौड़ ब्राह्मण महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

नागपुर : श्री परशुराम गौड़ ब्राहमण मंच के बीसी समूह की महिलाओं द्वारा राम जानकी विवाह के उपलक्ष में शनिवार को चांडक लेआउट, परशुराम लान में स्थित परशुराम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने जल्द से जल्द कोरोना के कहर को समाप्त करने की भगवान परशुराम से प्रार्थना की। कोरोना काल के कारण लगभग 10 महीनों बाद आयोजित। 

इस धार्मिक आयोजन में सभी महिलाएं पूरे जोश से उपस्थित थी। सुंदरकांड पाठ के पश्चात एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों का आनंद भी महिलाओं ने उठाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के लिए अल्पाहार एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रखी गई थी। कार्यक्रम के संयोजन एवं संकल्पना रितु आनंद शर्मा की थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना पांखला, रमा शर्मा, अर्चना शर्मा, वर्षा शर्मा, रिंकू शर्मा, मंजु भट्ट का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भारती शर्मा, रेनू शर्मा सुनीता शर्मा चंदा शर्मा पुष्पा शर्मा, श्रुति शर्मा, नीता शर्मा, पद्मा शर्मा, पिंकी शर्मा, प्रियंका तिवारी, सुनीता शर्मा और रेवा शर्मा उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *