- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ, संत्रानगरी

नागपुर : अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान ने श्री नितिन गड़करी जी से सदिच्छा भेट की

पंडित श्री विजय शुक्लाजी ने माननीय श्री नितिन गड़कारी जी को मंत्रोच्चारण करते हुए आशीर्वाद दिया

नागपुर : अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित श्री विजय शुक्लाजी ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गड़करी जी से रविवार 20 दिसंबर शामको उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

पंडित श्री विजय शुक्लाजी ने संस्था के कार्यो के विषय मे गड़करी जी से चर्चा की और उन्हें अपने राष्ट्रीय हित के कार्यो की जानकारी दी। नितिन गड़कारी जी ने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए पंडित से आशीर्वाद मांगा। पंडित श्री विजय शुक्लाजी ने माननीय श्री नितिन गड़कारी जी को मंत्रोच्चारण करते हुए आशीर्वाद दिया।

मुलाकात के समय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री विजय शुक्ला, जिला अध्यक्ष सी. पी. पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी, श्री त्रयम्बकेश्वर दुबे, श्री राहुल शर्मा, श्रीमती राज मिश्रा, श्री संतोष तिवारी, एस. पी. गिरीश महाराज, श्री नारायण हरियानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *