- Breaking News, PRESS CONFERENCE, विदर्भ

गोंदिया समाचार : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के 12 वर्ष

गोंदिया समाचार : आज गोंदिया में आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के ऐतिहासिक 12 वर्षों पर पत्रकार मित्रों से सार्थक चर्चा हुई. इन 12 वर्षों में मोदी जी ने न केवल भारत का मान विश्व में बढ़ाया है, बल्कि महाराष्ट्र और गोंदिया की प्रगति को भी नई गति दी है.

चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, गरीब कल्याणकारी योजनाएं हों, नक्सलवाद का ख़ात्मा हो या आदिवासी अंचल का विकास. मोदी जी का विजन आज धरातल पर दिख रहा है.

आज की चर्चा यह स्पष्ट करती है कि महाराष्ट्र और गोंदिया पूरी मजबूती के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प में अपना योगदान दे रहा है.