- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी से धक्का – मुक्की करने का विरोध 

राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी से धक्का – मुक्की करने का विरोध 

नागपुर : कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तरप्रदेश प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाने से रोकने, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस हाईवे पर उत्तरप्रदेश सरकार तथा उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार करने, धक्का मुक्की कर गिराने, लाठीचार्ज, तथा हिरासत में लेकर वापस ले जाये जाने के निषेधार्थ स्थानीय कांग्रेस मुख्यालय, देवड़िया भवन, नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में प्रधान महासचिव डॉ. गजराज हटेवार तथा वरिष्ठ नेता एड. अभिजीत वंजारी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया.

अल्पसंख्यक अध्यक्ष इरशाद अली, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद समीर के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगरसेवक, नगरसेविका, फ्रंटल अध्यक्ष, तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन प्रमुखता से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *