- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर शहर सिख समाज के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से एक सिख महिला को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्य सेवादार चुना गया

नागपुर समाचार : दिनांक 6/4/2025 को बाबा दीप सिंह नगर की संगत व बस्ती मोहल्ले के नागरिकों ने और गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की गुरुनानक नाम लेवा संगत और श्रधालुओं ने सरदारनी माता कश्मीर कौर धर्मपत्नी सरदार हरविंदर सिंह रंधावा को अप्रैल 2025 से मार्च 2028 तक के कार्यकाल के लिए गुरुद्वारा गुरु ग्रन्थ साहिब, बाबा दीप सिंह नगर, नारी, नागपुर के मुख्य सेवादार (प्रधान) के लिए सर्वसम्मति और बहुमत से चुना है।

आज इस चुनाव के बाद ऐसा सही मायने में लगा कि देश मे जो 33% महिलाओं के लिये हर क्षेत्र आरक्षण बिल पास हुआ था आज वो सिख समाज मे भी लागू हो गया। 

यह चुनाव सिख समाज के लिये एक ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योंकि अभी तक हर गुरुद्वारे में मुख्य सेवादार एक पुरुष ही होते आये है पर इस चुनाव के बाद प्रथा बदलेंगी अब महिलाएं भी नारी शक्ति का इस क्षेत्र में वो अपना परिचय देगी। 

इस चुनाव के बाद नागपुर की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरदारनी माता कश्मीर कौर को शुभकामनाएं दी इस चुनाव से समस्त सिख समाज व गुरुनानक नाम लेवा संगत में हर्ष व खुशी का माहोल है।