- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार; बोले– ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, मोदी सरकार मजबूत और स्थिर

नागपुर समाचार : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केंद्र सरकार एक साल में गिरने के दावे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” जैसा है, जिसमें जमीनी हकीकत का कोई आधार नहीं है। फडणवीस रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि आर्थिक अस्थिरता के कारण मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर सकती है। इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों को काल्पनिक दुनिया में रहने की आदत हो गई है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र की मोदी सरकार मजबूत है और अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी।

नागपुर के गोंडखैरी में ‘गोदाम लॉजिस्टिक पार्क’ के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास का रोडमैप भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष सरकार गिरने के सपने देख रहा है, वहीं महायुति सरकार देश और राज्य में विकास की नई गाथा लिख रही है।