- Breaking News, नागपुर पुलिस, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : बकरी ईद को लेकर नागपुर पुलिस अलर्ट, डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह की अगुवाई में निकला रूट मार्च

नागपुर समाचार : बकरी ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नागपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस के परिमंडल क्रमांक 5 अंतर्गत नवनियुक्त डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह के नेतृत्व में यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग और रूट मार्च निकाला गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। रूट मार्च संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जहां पुलिस ने लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर नागरिकों से बकरी ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर तुरंत संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।