
नागपूर : नागपुर शहर के निवर्तमान मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला मुंबई होने पर शहर के कई संगठनों ने उनता तबादला रोकने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। पिछले 15 दिन से तुकाराम मुंडे होम क्वारेंटाइन थे। आज वह अपने परिवार सहित वे मुंबई जाने के लिए निकले। उनके सिविल लाईन स्थित बंगले पर भी संगठनों ने उनके समर्थन में प्रदर्शन किया गया।
‘We want Munde sir’ और ‘आगे-आगे मुंडे पीछे पड गये गुंडे’ इस प्रकार के नारे लगाए गए। वहीं महानगर पालिका की ओर से मुंडे पर कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर उन्हें विदाई दी। वहीं मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें दवाईयां भी प्रदान कि। इस दौरान मुंडे ने सभा का आभार माना। और शहर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।