- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : बुद्धिस्ट थीम पार्क पर खर्च होंगे एक हजार करोड़

नागपुर : नागपुर में प्रस्तावित बुद्धिस्ट थीम पार्क परियोजना पर लगभग एक हजार करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। यह थीम पार्क बुद्धिस्ट राष्ट्रों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां पर बड़े पैमाने पर पर्यटकों के आने से नागपुर पर्यटन का विश्व स्तर का केंद्र तैयार बन सकेगा। हमारे मुंबई ब्यूरो के अनुसार, गुरुवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितीन राऊत और प्रदेश के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में प्रस्तावित बुद्धिस्ट थीम पार्क परियोजना का प्रस्तुतिकरण हुआ।

भूमि अधिग्रहण करने का प्रयास

इस जगह का मालिकाना हक पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के पास है। फिलहाल परियोजना के लिए। भूमि अधिग्रहण करने का प्रयास प्रशासन के स्तर पर शुरू है। इसके साथ ही नागपुर सुधार प्रन्यास परियोजना का नाम बद्ध शिल्प उद्यान बदलकर बुद्धिस्ट थीम पार्क करने का फैसला पहले ही कर चुका है।परियोजना का प्रस्तुतिकरण प्रसिद्ध वस्तुकार अशोक मोखा ने किया। इस मौके पर विश्व बैंक के सलाहकार रवि बनकर, पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव वत्सा नायर-सिंह और पशुसंवर्धन विभाग के प्रधान सचिव अनूप कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फुटाला के पास आरक्षित जगह

नागपुर के फुटाला तलाब तेलंगखेड़ी में बौद्ध शिल्प उद्यान परियोजना शताब्दी महोत्सव समिति कार्यक्रम के तहत साल 2001 में उत्तर नागपुर सीट के तत्कालीन विधायक व मौजूदा मंत्री राऊत ने इस परियोजना के लिए प्रयास किया था, जिसके बाद परियोजना के लिए नागपुर के तत्कालीन पालकमंत्री शिवजीराव मोघे के निर्देश पर फुटाला में करीब 112.58 हेक्टेयर जगह बौद्ध शिल्प उद्यान के लिए आरक्षित रखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *