- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा

नागपूर समाचार : मनपा के नामनिर्देशित नगरसेवकों को निर्वाचन प्रमाणपत्र वितरित

नागपुर समाचार : महानगर पालिका में नामनिर्देशित नगरसेवकों को निर्वाचन प्रमाणपत्र वितरित किए गए। महापौर नीता ठाकरे के हाथों आयोजित कार्यक्रम में सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र बोरकर तथा विपक्ष नेता संजय महाकालकर की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

नामनिर्देशित नगरसेवकों में भाजपा के सुबोध आचार्य, देवेंद्र मेहर, विनोद बघेल, जितेंद्र ठाकुर, संजय ठाकरे तथा रितेश गावंडे का समावेश है। वहीं शिवसेना की ओर से सूरज गोजे तथा कांग्रेस के सदस्य के रूप में केतन ठाकरे और अतुल कोटेचा को भी निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महापौर ने सभी नवनियुक्त नगरसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में महानगरपालिका के अन्य नगरसेवक और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।