- Breaking News, कोविड-19, नागपुर समाचार

नागपुर : मास्क नहीं लगाने वाले 541 लोगों पर जुर्माना पुलिस ने 2673 लोगों पर कार्रवाई की

नागपुर : शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मनपा का एनडीएस (न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड) दल ने मास्क नहीं लगाने वालों पर शिकंजा कसा है। ऐसे लोगों से 200 रुपए जुर्माना वसूल किया। गुरुवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 1,08,200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

पुलिस ने 2673 लोगों पर कार्रवाई की

पुलिस ने बिन मास्क लगाए घूमने वालों पर संक्रामक रोग प्रतिबंधक कानून तथा अन्य विविध धाराओं में 2673 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 5,34,200 जुर्माना वसूल किया है। गुरुवार को पुलिस स्टेशन और यातायात विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई है।

जोनवार कार्रवाई

लक्ष्मी नगर : 45

धरमपेठ : 102

हनुमान नगर : 42

धंतोली : 65

नेहरू नगर : 33

गांधीबाग : 34

सतरंजीपुरा : 45

लकड़गंज : 33

आशीनगर : 53

मंगलवारी : 85

मनप मुख्यालय : 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *