- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : हिंदी अधिवेशन दुबई में मिश्र सम्मानित

नागपुर समाचार : भाषा सहोदरी हिंदी (न्यास) एवं भारतीय उच्चायोग दुबई के संयुक्त तत्वावधान में दुबई में आयोजित दसवें अंतरराष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन में अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा नागपुर के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अधिवेशन में भारत के 26 प्रदेशों सहित विदेशों से भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया।

लगभग 40% से ज्यादा प्रतिनिधित्व करने वाले हिंदी भाषी लोगों ने हिंदी में अपने पत्र पढ़े तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अपने योगदान पर प्रकाश डाला। रामनारायण मिश्र ने हिंदी ज्ञान परंपरा पर आधारित अपना आलेख पत्र प्रस्तुत किया। मंच पर हर एक्सीलेंसी लैला मेडम आय. एफ. एस. ताड़ और उच्चायोग के काउंसलेट जनरले सतीश सिवन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भाषा सहोदरी के 28 वें अंक का विमोचन किया गया। श्री मिश्रा को हिंदी में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उच्चायोग की ओर से प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *