- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ

मुंबई समाचार : मराठा आरक्षण का अनशन खत्म, सरकार ने मानी मांगे

मुंबई समाचार : राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आर-पार का आंदोलन अब आखिरकार खत्म हो गया है. मनोज जरांगे पाटिल के राज्य की महायुति सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम देने के बाद आखिरकार सरकार को पाटिल की मांगों को मानना पड़ा. जिसके बाद मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन और उनका अनशन खत्म हो गया है. इस बात का ऐलान खुद आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने किया है।

मनोज जरांगे पाटिल और महाराष्ट्र सरकार प्रतिनिधिमंडल के बीच शुक्रवार रात बातचीत हुई थी. बताया जा रहा कि सरकार और मनोज पाटिल के बीच हुई बातचीत पॉजिटिव रही, जिसके बाद आरक्षण को लेकर हल निकला है. इसी के साथ मनोज जरांगे ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया और सीएम शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है. सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है जिसके बाद हमारा विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है. मनोज जरांगे ने कहा कि सीएम ने हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है, हम उनका पत्र स्वीकार कर रहे है। 

मराठा आरक्षण को लेकर काफी समय से राज्य में आंदोलन का दौर जारी है। विरोध प्रदर्शन करने से पहले मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया था. लेकिन अब सरकार द्वारा मांग पर सकारात्मक रुख अपनाये जाने पर ये आंदोलन पीछे ले लिया गया। जिससे मराठा समाज के लोगों में काफी ख़ुशी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *