गोंदिया समाचार : आज 1 मई को महाराष्ट्र राज्य के 66वें स्थापना दिवस एवं गोंदिया जिले के 27वें स्थापना दिवस पर गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने नई प्रशासकीय इमारत पर ध्वजारोहण कर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी वहीँ महाराष्ट्र राज्य के निर्माण को लेकर शहीद हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, सभी शासकीय कार्यालय के अधिकारी, कमर्चारी व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।




