- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : वेकोलि ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

नागपुर समाचार : दिनांक 05.06.2023 को वेकोलि मुख्यालय में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “Solutions to Plastic Pollution” है, जिसे सोशल मीडिया हैशटैग #BeatPlasticPollution के साथ साझा किया गया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने पर्यावरण ध्वज फहराया तथा कर्मियों को पर्यावरण – संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई. तत्पश्चात् महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्री ए के दीक्षित ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल के संदेश का वाचन किया. इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण की आवश्यक्ता को बताते हुए, श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने कहा की, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि पर्यावरण से हम है, हम से पर्यावरण नही।

टीम वेकोलि को संबोधित करते हुए डॉ संजय कुमार ने टीम वेकोलि के सभी सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की अपील की। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर अपनी बात रखी. उन्होंने अपने संबोधन में 3 ‘R’ Reduce (कम उपयोग), Recycle (पुनः चक्रण) तथा Reuse (पुनः उपयोग) के महत्व को बताते हुए, पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने की बात रखी. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सभी की नैतिक जिम्मेदारी है एवं हमे इस जिम्मेदारी का शत प्रतिशत वहन करना चाहिए. संबोधन के बाद डॉ. कुमार, श्री म्हेत्रे तथा वरिष्ठ अधिकारीयों ने मुख्यालय  परिसर में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के अंत में कर्मियों और बच्चों के लिए आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को परितोषक वितरण किया गया। मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों तथा इकाइयों में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण शपथ दिला पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *