- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : सिंधु सामाजिक संस्था ने मनाई होली

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लिया जरूरतमंदों को मदद करने का संकल्प

नागपुर समाचार : सिंधु सामाजिक संस्था ने महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की अध्यक्षा कंचन जग्यासी ने संस्था ने प्रस्तावना में उपस्थितों को जानकारी दी कि समाज में जरूरतमंद परिवारों को दवाई, शिक्षा व वस्त्रों का निःशुल्क वितरण समय-समय पर किया जाएगा। वर्किंग प्रेसिडेंट मनीषा मोटवानी ने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि महिलाएं आगे आए व हर क्षेत्र में घर में रोजगार शुरु करके व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़े। 

महासचिव कशिश सच्चानी ने मुख्य अतिथि डॉ. मिस्टी दासवानी व ज्योति सच्चानी का स्वागत कर धन्यवाद दिया कि समाज में आगे आए व महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराएं। कुशल मंच संचालन मोनिका मेठवानी, दीप्ति नानकानी व पल्लवी जशनानी ने किया। आभार सुनीता बजाज ने माना।

कार्यक्रम की सफलता के लिए ऋतु कुकरेजा, सविता कोडवानी, सोनिया जग्यासी, केसर आडवाणी, किरण किशनानी, सौम्या मंगलानी, हर्षिता, अर्पणा जग्यासी ने प्रयास किये। स्पर्धा में सफल हुए विजेताओं को उपहार वाहेगुरु बर्तन चौधरी चौक, जरीपटका की ओर से दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *