- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपुर समाचार : विधानसभा पर दिव्यांगों का भव्य मोर्चा, मांगों का ज्ञापन शिष्टमंडल ने मंत्रीगण को सौपा

विधानसभा पर दिव्यांगों का भव्य मोर्चा

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में दिनांक 23 दिसंबर 2022 को प्रोग्रेसिव्ह फेडरेशन ऑफ दी व्हिज्युअली चैलेंज्ड, महाराष्ट्र शाखा तथा राष्ट्रीय विकलांग कल्याण संस्था, नागपुर और अन्य विकलांग संस्थाओं द्वारा भव्य मोर्चा निकाला गया।

राष्ट्रीय विकलांग कल्याण संस्था के अध्यक्ष त्र्यंबक मोकासरे और वर्माजी तेलंग के नेतृत्व में विविध मांगों को लेकर यह मोर्चा यशवंत स्टेडियम से निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में दिव्यांग शामिल हुए।

दिव्यांगों के लिए राजकीय आरक्षण देना चाहीए, दिव्यांगो का आयुक्त होना चाहिए, सभी प्रकार के दिव्यांगों को रोजगार मिलना चाहिए, बेरोजगार दिव्यांगो को बेरोजगार भत्ता मिलना चाहिए, संजय गांधी निराधार योजना के अंतर्गत मिलनेवाली राशी में बढोत्तरी होनी चाहिए आदी मांगे रखी गयी। मोर्चे में महाराष्ट्र के सभी प्रकार के विकलांग भाईयों ने हिस्सा लिया तथा अपनी मांगों का ज्ञापन शिष्टमंडल ने मंत्रीगण को सौपा। मंत्रीगण ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

इस मोर्चे को सफल बनाने हेतु सुनंदा पुरी, दीपक पंचभाई, जयभीम शिरोडकर, बालु मांडवकर, मिनाक्षी बाराहाते, अनिता बारई, भिमराव वाघ अ. गफूर शेख तथा दिव्यांगो की विविध संस्थाओं ने प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *