- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

नागपुर‌ समाचार : ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा व्यक्ति, व्यवसाय व कला और सेवा इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्षानुसार दिपावली के निमित्त जीवन आश्रय सेवा संस्था, रानी दुर्गावती चौक, नागपुर में क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई।

इस अवसर पर बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाईयां, नित्य जीवन में उपयोग में आने वाली जरूरत की वस्तुएं एवं अनाज, गे‌‌‍स कनेक्शन,खुर्चीया सेवा संस्था को अर्पण की।

इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से क्लब के अध्यक्ष प्रदीप निकम, संयोजक चेतन जोशी, पूर्व अध्यक्ष नाना नाईक, दिनेश चौहान,सूनील ईंदाने, राजन गुप्ता, दीनेश मेहेर, कोशाध्यक्ष शब्बीर हूसैन, आश्रय संस्था के विकास शेंडे उपस्थित थे।

दीपावली के शुभ अवसर पर सभी पूर्व अधयक्षो ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों से मिलकर बहुत आनंद मिला। आप भी अपना जीवन आनंद से बिताएं।

दीपावली के पांच दिन का महत्व बताकर क्लब द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप निकम ने सभी को दिवाली, की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जीवन आश्रय संस्था के विकास शेंडे ने दीपावली की शुभेच्छा देते हुए संस्था को कुछ और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी एवं सहयोग मांगा। क्लब ने उन्हें पुरा सहयोग देने का आश्वासन दिया व वीकास शेंडे ने आए हुए अतिथियों का संस्था का ओर से आभार व्यक्त किया।

धनजीभाई पटेल, बाबुराव चिंगलवार, हितेंद्र संघवी, संजय बोकडे, समस्त OCPC मेम्बरस, स्व. हसमुख सागलानी स्मृतीमे सागलानी परीवार और पोपट परीवार ने आर्थीक सहयोग दीया। इस अवसर पर प्रशांत जैन, शैलेश डोमडे, दीपक चीमंत्रवार, प्रदीप पांचाल, धनंजय खेड़कर, उपस्थित थे। 

संयोजक चेतन जोशी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं और OCPC के सभी सदस्यों का इस अवसर पर आभार व्यक्त किया, OCPC ने जीवन आश्चर्य संस्था की जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *