- धार्मिक , नागपुर समाचार

आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था ने महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में की महापूजा एवं फलाहार का वितरण किया। मन्दिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।

Mahashivratri 2022 नागपुर: आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा महाशिवरात्रि पर ओंकार नगर चौक स्थित शिव मंदिर में सुबह महापूजा का आयोजन किया गया। संस्था ने सभी भक्तों को फलाहार का वितरण किया। फलहार में साबूदाना , केले एवं अंगूर बाटें गए। मन्दिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बोल बम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन करने के साथ ही जलाभिषेक किया।

शिव मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। किसी ने बिल्वपत्र चढ़ाकर तो किसी ने दूध से अभिषेक कर शिवलिंग की पूजा की। मान्यत है कि महाशिवरात्री के दिन उपवास रखने और शिव आराधना करने से सभी संकटो का निवारण होता है।
आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था हर वर्ष महाशिवरात्री के दिन ओंकार नगर शिव मंदिर में पूजा और फलाहार वितरण करती है।

इस वर्ष फलाहार वितरन के लिए श्री जितेंद्र शर्मा, श्री रामअवतार अग्रवाल इन्होंने विशेष सहयोग किया। संस्था की सदस्य अनघा मेश्राम इन्होंने प्रसाद बनाने में विशेष सहयोग किया। फलाहार वितरण करते समय पूर्व नागपुर के विधायक श्री विकासजी कुंभारे ने मंदिर में भेट दी शिव मंदिर में दर्शन करने के बाद विकासजी कुंभारे ने आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी एवं संस्था के सभी पदाधिकायों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के समय ज्योती द्विवेदी, अनघा मेश्राम, निशा धनविजय, रामअवतार अग्रवाल, कौशिकी द्विवेद, आदर्श द्विवेदी, आचार्य शिवात्मानंद अवधूत एवं अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *