गायक हनी सिंह पांचपावली पुलिस स्टेशन पहुंचे
नागपूर समाचार : गायक यो यो हनी सिंह आज नागपुर पहुंचे। इन्होंने नागपुर के पांचपावली पुलिस स्टेशन में अपने आवाज का नमूना दिया। इसके पहले हनी सिंह की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर अभी सुनवाई नहीं हुई, इस बीच आज हनी सिंह नागपुर पहुंचे।
दरअसल नागपुर की जिला अदालत और सेशन कोर्ट ने हनी सिंह को पांचपावली पुलिस स्टेशन में अपने आवाज का नमूना देने के लिए 4 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक का समय दिया था। उन पर अश्लील गाने गाकर और इंटरनेट में अपलोड करने का आरोप है।



