
सावित्रीबाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में अनाज वितरण
नागपुर समाचार : आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा सावित्री बाई फुले की 191वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम संस्था के कार्यालय में पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
संस्था की संस्थापक सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी ने कहा कि सावित्री बाई फुले समाज के गरीब मजदूर लोगों की आवाज थी। सावित्रीबाई फुले ने समाज में जो बदलाव की लकीर खींची थी, उसे और आगे तक बढ़ाने का हमें संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने वर्धा रोड स्थित साई मंदिर के समक्ष बैठी हुई महिलाओं को अनाज वितरित किया। कार्यक्रम में संस्था सचिव ज्योती द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, आर.पी. शर्मा, कौशिकी द्विवेदी, मंजुला यादव, सुष्मा पारकर आदि उपस्थित थे।