- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ, संत्रानगरी

नागपूर समाचार : नागपुर का न्यूतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस 

विदर्भ में सबसे ठंडा

नागपूर समाचार : नागपुर सहित पूरा विदर्भ इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। पारे में गिरावट का क्रम 5 दिनों से नागपुर सहित पूरे विदर्भ मे जारी है। वही न्यूनतम पारा नागपुर में गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खासबात यह है कि पूरे विदर्भ में आज नागपुर सबसे ठंडा रहा। यहाँ का न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया। वहीं आने वाले 24 घंटे में पारा काफी गिरने के आसार मौसम विभाग ने जताया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चल रहा है।

इस लिहाज से नागपुर शहर शीतलहर की जकड़ में है। पिछले 5 दिनों से पारा 6 .7 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। विदर्भ के अधिकांश हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। गोंदिया, भंंडाारा, अकोला, यवतमाल, अमरावती, गडचिरोलि में तापमान ७ से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। विदर्भ के अधिकांश इलाकों मे शीतल लहर जारी है। अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से 5 से 6 ड्रिग्री कम चल रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गौतम नगराले ने बताया कि आगामी 2 दिनों तक तापमान में और गिरावट आएगी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश ठंडी हवाएं विदर्भ क्षेत्र की तरफ आ रही है इस वजह से यह 2 दिनों का जारी किया गया है। शनिवार से सोमवार के बीच लगभग 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है जो महाराष्ट्र में सबसे कम आजा की गई है।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक भावना का कहना है फिलहाल शीत लहर घोषित नहीं किया गया है जब तापमान 4.5 से कम होगा तब चेतावनी और अलर्ट जारी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *