- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : भारतीय जनसंघ का मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनसंघ का मनाया स्थापना दिवस

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठन “भारतीय जनसंघ” का 70 वां स्थापना दिवस पंडित बच्छराजजी व्यास स्मृति प्रतिष्ठान एवं समर्पण सेवा समिति ने संयुक्त रूप से भारतीय जनसंघ के भुतपुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बच्छराजजी व्यास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। 

कार्यक्रम में प्रमुखता से ॲड कैलाशचंद्र व्यास, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ महेश तिवारी, डॉ सुरेश चांडक, समर्पण सेवा समिति के सचिव नरेश जुम्मानी, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना नागपुर अध्यक्ष राकेश गांधी, भाजपा नागपुर शहर उपाध्यक्ष जयप्रकाश पारेख, अजय टक्कामोरे, शारद छांड़ी, राहुल आसरे, क्रिपाल सिंग, राजु वाबरा, मनोज तिवारी, जयंत व्यास, किरीट सांगानी, आशिष, केशव भिवाफुरकर उपस्थित थे। 

इस अवसर पर ॲड कैलाशचंद्र व्यास ने श्रीमती आशादेवी व्यास सभागृह में सभी को संबोधित करते हुए बताया की भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 में आज ही के दिन डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई थी। यह देश का पहला पुर्ण रुप से भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों पर चलने वाले, भारतीय मूल्यों के प्रचार प्रसार को समर्पित राष्ट्रवादी राजनीतिक दल रहा। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *