
नागपुर:- गुरुवार 26 अगस्त को नागपुर हिंगना स्थित द बॉस हॉटेल में करनी सेना का एक दिवसीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन पूर्व महाराष्ट्र के सभी जिलों से आये हुए पदाधिकारियों तथा महिला शक्ति का परिचय दिया गया एवं स्वागत किया गया। अधिवेशन में सभी पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं व सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष के समुख प्रस्तुत किये। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस अधिवेशन में गंभीरता से चर्चा की एवं संगठन के भविष्य रूपरेखाएँ तय की।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह अम्मू जी ने नागपुर आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी करनी सेना के पदाधिकारियों को संगठन विस्तार हेतु सुझाव दिए जिसमें नियम, अनुशासन और कार्यशीलता का विशेष ध्यान रखने के लिए उन्होंने कहा। करनी सेना को जनसंपर्क स्थापित कर संगठन को मजबूत करना है। महिला शक्ति की महत्वता पर विशेष बाते उन्होंने कही।
केरनी सेना के कार्यक्रम का मुख्य रूप से और विशेष तौर पर प्रचार होना चाहिए उन्होंने कहा की आम जनता को संगठन से जोड़ने के लिए संगठन का प्रचार होना जरूरी है इत्यादि बातें सूरजपाल सिंह अम्मू जी ने विशेष तौर पर कही। हमें संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान दिलवाना है। सम्पूर्ण भारत में अखंड हिन्दू संगठन स्थापित करना है।
करनी सेना की पदाधिकारियों के एक दिवसीय अधिवेशन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह अम्मू जी के साथ बॉबी पारीख, रौचिका अग्रवाल, सुमित सिंह करेरी, अनु चौधरी दिल्ली से नागपुर पधारे। स्वागत कार्यक्रम में करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह, पंजूभैय्या तोतवानी, अमोल ठाकरे, सुभाष कोटेचा, ज्योति द्विवेदी, चेतना जाधव, प्रिंस मारवा, कमल हिर्यानी, जयपाल ठाकुर, पायल सिंह, मधुकर धोमसे, संध्याताई राजपूत, शितलताई राजपूत, विनोद पवार, किशोर, राहुल पदमावत, देवचन्द्र बटुरे, कुलदीपसिंह राजपूत, समाधान राजपूत, राजकुमार राजपूत, जयपाल ठाकुर एवं सम्पूर्ण महाराष्ट्र तथा विदर्भ करनी सेना कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।