- नागपुर समाचार

राकांपा मीडिया सेल ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

पुलिस कर्मचारियों के परिवार को क्वार्टर देने की मांग

नागपुर :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे शिस्टमंडल ने शहर पुलिस व उनके परिवार के लोगो के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पुलिस आयुक्त नागपुर शहर के अमितेश कुमार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन से पुलिस को निरंतर हो रही समस्याओ से अवगत कराया गया।

जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने पुलिस आयुक्त को बताया की हर पल जनता की सेवा करने वाले नागपुर शहर पुलिस के साथ आज खुद उनका परिवार भी परेशानियो से घिरा हुवा है। पांचपावली पुलिस क्वार्टर ब्रिटिश कालीन समय से बने हुवे थे जिसे सन 2016 मे गिराकर फिर से नये क्वार्टर का निर्माण कार्य 2019 मे पुर्ण कीया गया, लेकिन दुर्घटनावश कोरोना महामारी से समय और टल गया।

24 जनवरी 2021 को पुलिस क्वार्टर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ नेतागण व पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार उपस्थित थे। वहा सभी पुलिस परिवार को घर की चाबी देकर हामी भरी गयी की सभी को क्वार्टर एक दो दिन मे ही रहने हेतु मिल जाएगे। लेकिन आज इस उन्हे पुलिस क्वार्टर का ताबा नही मिला।

क्योंकि पुलिस क्वार्टर को कोविड सेंटर मे तब्दील कर दिया गया था और उसमे कोरोना से पीडित मरीजो को रखा गया था। लेकिन अब कोरोना पीड़ितों थे डॉग उबर रहे हैं और इन्हें क्वार्टर दिया जा सकता है, पुलिस कर्मचारीयो को जल्द से जल्द पांचपावली पुलिस क्वार्टर का ताबा सौपा जाये। ऐसी मांग की समस्याओ को लेकर चर्चा की गयी।

पुलिस आयुक्त ने पुलिस कर्मचारी को हो रही सभी समस्याओ का समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन अमित दुबे को दिया। इस अवसर पे रजनी तायडे, यमिनीताई देवकर, बलजीत सिंग ढिल्लन, विजय विश्वकर्मा, निखिल कोचे, सुनील लव्हात्रे, सुमन ठाकुर, मंदा मोवाले, स्वाती बागडे, रोशनी गोंडाने, विजय गोखले शरद गिरी, इत्यादी भारी संख्या मे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *